फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: सपा ने मुबारकरपुर से अखिलेश यादव और सगड़ी से एचएन पटेल को दिया टिकट, 24 प्रत्याशियों की सूची जारी

Mon, 07 Feb 2022 06:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में आजमगढ़ के मुबारकपुर से अखिलेश यादव और सगड़ी सीट से एचएन पटेल के नाम का एलान किया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और सगड़ी से एचएन पटेल बने सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में सपा ने आजमगढ़ की दो विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा की। जिसमें मुबारकपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव पर फिर से भरोसा जताया है। जबकि सगड़ी में पार्टी ने डा. एचएन पटेल को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर समाजवादी पार्टी पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी थी। लेकिन तीन सीटों को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा था। पार्टी के प्रत्याशी को लेकर लोगों द्वारा चर्चा की जा रही थी। सोमवार को सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा ने दो विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।

एचएन पटेल नया चेहरा
अखिलेश यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। लेकिन एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं सगड़ी विधानसभा सीट पर पार्टी ने नए चेहरे को मौका दिया है। पार्टी ने यहां पर डा. एचएन पटेल को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी द्वारा मेंहनगर विधानसभा सीट पर अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

मुबारकपुर में टिकट को लेकर फंसा सभी पार्टियों में पेंच

आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा से अभी तक किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। जिसके चलते यहां के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। टिकट के दावेदारों का क्षेत्र में जनता के बीच जनसंपर्क जारी है। हर पार्टी से आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने टिकट के लिए अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। किसे टिकट मिलेगा यह कोई नहीं जानता है। 
विज्ञापन

मुबारकपुर का चुनावी समीकरण इस बार इतना उलझ गया है कि किसी को यह समझ में नहीं आ रहा कि वह यहां पर किस चेहरे को मैदान में उतारे। पिछले चुनावों पर नजर डाला जाए तो यह सीट मात्र एक बार सपा के खाते में गई है। उस समय सपा और बसपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और रामदर्शन यादव यहां से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1996 से लगातार इस सीट पर बसपा का कब्जा होता चला आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें