सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि अखिलेश यादव जनपद से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पत्र भेजकर उन्हें जनपद से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। अब वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं यह फैसला उनका होगा।
वहीं अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव ने उन्हें अतरौलिया से लड़ने का न्योता भेजा है। उन्होंने बताया कि अतरौलिया की जनता की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री से प्रतिनिधित्व करने का न्योता भेजा गया है। वह यहां से लड़ते हैं तो यह सौभाग्य की बात होगी और उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा।
पढ़ेंः सचिन पायलट ने कसा तंज: वाराणसी में बोले- इस सरकार में आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई, दर्द सौ गुना बढ़ गया
फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी मोहम्मद तालिब को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वाहन करूंगा। हम सब मिलकर विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।