फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आजमगढ़ की मेंहनगर विधानसभा में भाजपा को 1991 में मिली थी जीत, तीन बार सपा तो दो बार बसपा के खाते में आई सीट

Thu, 20 Jan 2022 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

इस सीट पर एक बार बीजेपी का कब्जा रहा। जब भाजपा के कल्पनाथ पासवान ने 1991 के चुनाव में सीपीएम के रामजग को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की दो सीटें मेंहनगर और लालगंज सुरक्षित सीटें हैं। इन सीटों मेंहनर विधानसभा सीट पर पहले जहां कांग्रेस का दबदबा था, वहीं एक बार भाजपा ने भी इस सीट से जीत हासिल की है। इसके बाद सपा और बसपा ने तीन-तीन बार इस सीट पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


शुरुआत के दिनों में जब क्षेत्रीय दल नहीं थे तो कांग्रेस का बोलबाला था। लेकिन इस सीट पर दो बार सीपीएम भी अपना झंडा फहराने में कामयाब रही है। 1969 में छांगुर और 1996 में रामजग ने इस सुरक्षित सीट पर सीपीएम को जीत दिलाई। जबकि 1980 में दीपू, 1985 और 1989 में दीपनरायन ने इस सीट पर कांग्रेस का झंडा बुंलद किया। इस सीट पर एक बार बीजेपी का भी कब्जा रहा। जब भाजपा के कल्पनाथ पासवान ने 1991 के चुनाव में सीपीएम के रामजग को हराकर जीत हासिल की।

इसके बाद सपा और बसपा का उदय हुआ और यह दोनों की पार्टियां इस सीट पर हावी होती गई। इस सीट पर दो बार बसपा को और तीन बार सपा को जीत हासिल हुई। बसपा को दो बार मिली जीत में 2002 और 2007 में विद्या चौधरी विधायक बनी। जबकि सपा को 1993 दरोगा प्रसाद सरोज, 2012 में बृजलाल सोनकर और 2017 में कल्पनाथ पासवान ने जीत दिलाई। मेंहनगर विधानसभा सीट पर दो बार एक महिला को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

विज्ञापन

1969 के बाद मेंहनगर सीट पर जीते लोग और उनकी पार्टी
वर्ष                प्रत्याशी            पार्टी
1969             छांगुर               सीपीएम
1974             जंगबहादुर         बीकेडी
1977              बुद्धू                 जेएनपी
1980              दीपू                कांग्रेस
1985, 89       दीपनरायन      कांग्रेस
1991             कल्पनाथ          भाजपा 
1993             दरोगा सरोज       सपा
1996             रामजग            सीपीएम
2002, 07        विद्या चौधरी       बसपा 
2012            बृजलाल सोनकर    सपा
2017            कल्पनाथ            सपा  

राजा हरिबंश का किला और मकबरा
जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर मेंहनगर कस्बा स्थित है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या चार लाख दो हजार 912 है। जिसमें दो लाख 11 हजार 76 पुरुष मतदाता और एक लाख 91 हजार 814 महिला मतदाता शामिल हैं। मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के पल्हना में मां पाल्हमेश्वरी धाम हैं। जो एक जागृत शक्तिपीठ है। यहां साल भर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन-पूजन करने आते हैं। मेंहनगर कस्बे के समीप ही राजा हरिबंश सिंह का किला और मकबरा है। मकबरा पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। किला खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस क्षेत्र के किसान मुख्य रूप से धान और गेहूं की खेती करते हैं।
विज्ञापन

अनुमानित जातिगत आंकड़ा    
ब्राहमण 25000, क्षत्रिय 25000, भूमिहार 7000, बनिया 19000, यादव 75000, राजभर 39000, चौहान 37000, दलित 85000, पासी 47000, खटिक 4000, मौर्या 4500, लोहार 3500, प्रजापति 9000, कहार 6500, कुर्मी 9000, गोंड 3000, मुसलमान 25000, धोबी 6000, मुसहर 5200 शेष अन्य जातियों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें