फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला की हत्या का अनावरण, पति ने ही किया था हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के नंदापुर गांव निवासी एक व्यक्ति के हाता में बीते 26 मई को अज्ञात लगभग 35 वर्षीया महिला का शव मिला था। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम में भेजा और पंपलेट आदि के माध्यम से प्रचार करवाया तो उसकी पहचान मायके वालों ने किया। शनिवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि अज्ञात महिला की हत्या उसके पति ने ही अपने एक सहयोगी के साथ किया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि चौकीदार मनोज जायसवाल ने 26 मई को सूचना दिया कि नंदापुर गांव निवासी शिवमूरत के हांता में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कवायद शुरू किया। पंपलेट आदि के माध्यम से किए गए प्रचार-प्रसार से महिला की पहचान हुई। गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना अंतर्गत औड़िहार निवासी सरायन, बरदह के कुडिहर निवासी केशरी देवी व मंगलराज थाने पर पहुंच कर मृतकी की पहचान गुंजन (35) के रूप में किया। मृतका की मां केशरी देवी ने इस बाबत पति जित्तू बनवासी निवासी गद्दीपुर थाना जौनपुर व चंदन निवासी ठकठऊआ थाना कोतवाली देवगांव के खिलाफ गुंहन की हत्या कर शव को छूपा देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों नामजद आरोपियों को डोमनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें