फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना अंतर्गत झोटीपुर नहर पुलिया के पास ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दिन में एक अज्ञात महिला का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 नहर महराजगंज थाना क्षेत्र के झोटीपुर गांव से होकर गुजरी है। गांव स्थित पुलिया के पास बृहस्पतिवार को दिन में ग्रामीणों ने एक लगभग 35 वर्षीय महिला की लाश फंसी हुई देखी। महिला नीले रंग का सूट पहने हुई थी और बाएं हाथ में कड़ा तथा दाएं हाथ में रक्षासूत्र बंध हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें