फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: रसोई में आग लगने से झुलसी तीन बच्चियां, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 08 Aug 2021 08:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। जिसमें तीनों बच्चियां झुलस गई थीं। आदसा अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल इमामगढ़ में हुआ।
विज्ञापन
रेगुलेटर से गैस रिसाव के बाद लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में नगर पंचायत माहुल के इमामगढ़ मोहल्ले में रविवार की शाम एक व्यक्ति के घर में रसोई गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव के चलते आग लग गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चियों की झुलस कर मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, माहुल इमामगढ़ निवासी दिनेश यादव कस्बा मे ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। रविवार की शाम उसकी पत्नी माधुरी रसोई में खाना बना रही थी। रसोई में ही उसकी तीनों बच्चियां दीपांजलि(11), सियांशी(6) और श्रेजल(4) भी मौजूद थी। माधुरी किसी काम से रसोई से बाहर चली गई, लेकिन बच्चियां वहीं पर थीं।

इसी दौरान गैस सिलिंडर के पाइप और रेगुलेटर से हुए रिसाव के चलते आग लग गई। तीनों बच्चियां आग की चपेट में आकर झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर मां माधुरी के साथ ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह बालू आदि डाल कर आग पर काबू पाया और तीनों बच्चियों को रसोई से निकाल कर इलाज के किए कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दीपांजलि व सियांशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्रेजल को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के परिजनों में कोहराम मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें