फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: रात से गायब अधेड़ का नदी में उतराया मिला शव, एक युवक की पोखरे में डूबकर मौत

Sat, 18 Sep 2021 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला अधेड़ मछली मारने को तालाब में गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं, युवक शौच के लिए गया था।
 
विज्ञापन
अधेड़ की मौत के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। इसमें अधेड़ की नदी और युवक की पोखरे में डूबकर हुई है। दोनों मामले मेंहनगर थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर-8 जवाहर नगर निवासी शिवशंकर पासवान(52) शुक्रवार की शाम नोनी नदी में जाल लगाए हुए थे। रात में वह मछली मारने की बात कह कर घर से निकले और सुबह तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल बंद आ रहा था। इस पर पत्नी व परिवार के अन्य लोग उसकी खोजबीन में जुट गए।

पत्नी नोनी नदी के पास पहुंची तो वहां शिवशंकर की साइकिल व चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद लोग नदी किनारे उसकी खोजबीन करने में जुट गए। कुशमुलिया गांव के पास शिवशंकर का शव नदी में उतराया हुआ मिला। मछली मारने गए अधेड़ की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 1996 के नगर पंचायत चुनाव में सपा समर्थित उम्मीदवार के रुप में चेयरमैन पद का चुनाव भी लड़ा था। वह दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोर्रमपुर गांव निवासी तेजबहादुर यादव का पुत्र अजीत यादव(22) सुबह शौच के लिए गांव के बाहर शौच के लिए गया था। पोखरे में पैर फिसलने की वजह से चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। जब गांव के अन्य लोग शौच के लिए गए तो मृतक अजीत का शव उतराया दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना पाकर ग्रामीण पोखरे की तरफ दौड़ पड़े। जहां ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और घर लाए। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा तैयार करने में जुट गइ। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और दूसरे प्रांत में रहकर काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें