फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Sat, 18 Sep 2021 11:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे बाजार में सनसनी फैला दी। घर के बाहर सड़क के किनारे चारपाई पर रहे दंपती को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट (चक आमरौला) गांव निवासी कृष्ण यादव(38) पुत्र दुइज गुमटी में पान की दुकान चलाता हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके मकान का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी(36) माधुरी के साथ घर के बाहर सड़क के किनारे सो रहा था।

रात करीब एक बजे देवरिया जिले से मिर्जापुर के लिए जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे दंपती को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने भाग रहे वाहन चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतको के एक पुत्र व तीन पुत्री है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें