फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर वृद्ध समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी व सरायमीर थाना क्षेत्रों में वृद्ध व युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अमिलो संवाददाता के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव स्थित रेलवे लाइन को पार करने के दौरान साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अस्पताल पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान 60 वर्षीय चंद्रपति राजभर निवासी बिहरोजपुर के रुप में किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार खरेवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की रातसाढ़े सात बजे मालगाड़ी के आगे कूद कर युवक ने जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय रामचंदर पुत्र बुधई निवासी खरेवा के रुप में हुई। मृतक की शादी नहीं हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें