फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: हाईवे पर खड़े वाहन में पीछे से घुसी ट्रेलर, चालक की मौत; खलासी गंभीर

Wed, 28 Aug 2024 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Accident News: आजमगढ़ जिले में हाईवे पर खड़े एक अज्ञात वाहन में पीछे से ट्रेलर की टक्कर हुई। हादसे में ट्रेलर चालक की जान चली गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घामल हो गया। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना के सिद्धपुर गांव के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से एक ट्रेलर जा घुसी। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना के सिद्धपुर गांव के पास हाईवे किनारे पहले से एक अज्ञात वाहन खड़ा था। देर रात लगभग एक बजे के करीब एक ट्रेलर पीछे से उक्त वाहन में जा घुसी। रात का समय होने के कारण घटना के बाद उक्त वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

उधर, घटना में देवरिया जिले के मदनपुर थाना के पूचेवार गांव निवासी ट्रेलर चालक सुरेश यादव (45) पुत्र बाबूराम और जिले के महाराजगंज थाना के अमानी गांव निवासी खलासी अंगद साहनी (17) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भेजा, जहां डाक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि खलासी का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें