फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहनों के धक्के से तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किन वाहनों से हादसे हुए इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पारा गांव निवासी विवेक मौर्या (23) रविवार को किसी कार्यवश जिला मुख्यालय पर आया था। काम निपटाकर वह घर वापस जा रहा थे। वह शहर के बाइपास रोड पर राजघाट के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था।
कप्तानगंज निवासी 56 वर्षीय लहरी निषाद शनिवार की शाम करीब तीन बजे सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। तभी अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। लहरी की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वह एक पुत्री व तीन पुत्रों का पिता था।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी पतिराम (32) शनिवार को दवा लेने के लिए आजमगढ़ आ रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिवार में एक पुत्री व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें