फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से चोरों ने चोरी किए हजारों की नकदी व सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने बुधवार की रात चार अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चार दुकानों का ताला चटका कर चोरों ने हजारों की नकदी के साथ ही कई लाख का सामान चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

गोसाई की बाजार नहर चौक पर कपिल सिंह की किनारा की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने शटर में बंद ताला तोड़ कर अंदर घुसे और दुकान के काउंटर में रखे पांच हजार नकद के अलावा लगभग 60 हजार का सामान पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने नहर चौक पर ही स्थित त्रिभुवन सेठ के कपड़े की दुकान को अपना निशाना बनाया। यहां से चोरों ने 50 हजार के कपड़े व पांच हजार नकद पर हाथ साफ किया। चोरों का अगला निशाना सब्जी व्यवसायी जयराम मौर्या बने। उसकी सब्जी की दुकान से चोरों ने 10 हजार नकदी के साथ ही प्याज, आलू, लहसुन आदि उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने मुर्गा व्यवसायी शमीम की दुकान से लगभग 20 मुर्गा उठा ले गए। पीड़ित दुकानदारों को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दिया है। एक ही रात चार चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें