अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित मोबाईल की दुकान मे चोरी के लिए काटा गया सेंध।
- फोटो : AZAMGARH
जिले में चोरों का आतंक भी लगातार बढ़ता जा रहा है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर बाजार में सैलून से चोरों में हजारों का माल पर कर दिया। वहीं अहरौला थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान से चोरों मोबाइल और नकदी चुरा लिया। दोनों मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है।
सरायमीर संवाददाता के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर बाजार स्थित सैलून का मंगलवार की रात चोरों ने ताला चटका दिया। बुधवार की सुबह दुकानदार सऊद पुत्र मो. इद्रीश निवासी फैजुल्लापुर को मकान मालिका द्वारा घटना की जानकारी दी गई। वह भाग कर दुकान पर पहुंचा तो गल्ले में रखा 1800 रुपये के अलावा दो बाल काटने की चार्जिंग मशीन, घड़ी समेत अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने तत्काल फरिहां चौकी पर सूचना दिया और पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच करने के बाद वापस लौट गई। अहरौला संवाददाता के अनुसार थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल शॉप से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। पीछे की दिवार में सेंध काट कर चोर अंदर घुसे थे। पीड़ित रहमान पुत्र अकील को घटना की सुबह बुधवार की सुबह हुई। वह दुकान पर पहुंचा तो कैश बाक्स में रखे 15 हजार रुपये के अलावा लगभग 30 हजार कीमत के मोबाइल सेट व अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने घटना के बाबत अहरौला थाने पर तहरीर दे दी है। पांच माह पूर्व भी इस दुकान से लाखों की चोरी हो चुकी है।