भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग, कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते माहुल विद्युत उपकेंद्र के कर्म?
- फोटो : AZAMGARH
अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव में शनिवार की शाम संविदा बिजली कर्मियों के साथ भाजयुमो के कुछ लोगों ने मारपीट किया था। इस मामले में बिजली कर्मी की तहरीर पर अहरौला थाने में भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों पर मुकदमा होने से हड़कंप मच गया है।
अहरौला के समैसा गांव निवासी बनवारी गुप्ता विद्युत उपकेंद्र माहुल पर बतौर संविदा लाइन मैन तैनात है। शनिवार की शाम वह कोर्राघाटमपुर गांव में खराब लाइन को ठीक कर रहा था। इसी दौरान गनवारा गांव निवासी व भाजयूमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राणा, समैसा गांव निवासी राजेश व रिजवान तथा माहुल कस्बा निवासी निखिल उसे पवई रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बुलाये और जम कर उसकी पिटाई कर दिया। बनवारी ने इस बाबत अहरौला थाने पर तहरीर दिया। सत्ताधारी दल से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस पहले मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही थी लेकिन बाद में बिजली कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए तहरीर के आधार पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयूमो रानू प्रताप समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रानु प्रताप ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है तो वहीं बिजली कर्मियों ने गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।