फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को उमड़ रही भीड़, कंट्रोल करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
फूलपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। तीसरी लहर के संभावना के बीच टीकाकरण अभियान ने जोर पकड़ लिया है। बूथों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग घंटो लाइन में लग कर अपना टीकाकरण करा रहे है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि टीकाकरण केंद्रों के आगे टिनशेड न होने पर लोग धूप में भी लगे हुए नजर आए। कई बूथों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तक की मदद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर में जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल के अलावा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार पर किया जा रहा है। जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल पर टीकाकरण को भारी भीड़ उमड़ रही है। जिला महिला अस्पताल पर बुधवार को महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी। धुप में परेशान महिला व पुरूष लाइन में लग कर अपना टीकाकरण करा रहे थे। मेजवां संवाददाता के अनुसार बुद्धवार को सीएचसी पर भीड़ के चलते बार-बार धक्कामुक्की हो रही थी। जिसके चलते टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो रहा था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां पुलिस को भी बुलाना पड़ा। पुलिस टीम के पहुंचने पर भीड़ नियंत्रित हुई और टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल सका। बुद्धवार को सीएचसी पर टीकाकरण के लिए हजारों की भीड़ थी। देर शाम तक 870 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढी है। जिसका परिणाम है कि बूथों पर टीकाकरण को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें