फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान की रहस्यमय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खादारामपुर गांव निवासी किसान का शव बृहस्पतिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे बन रहे सर्विस लेन पुलिया के नीचे मिले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खादारामपुर गांव के निवासी किसान छांगुर यादव (65) पुत्र मनबहाल यादव का गांव से गुजर रही सिक्स लाईन के बगल में अरहर का खेत है। इन दिनों छुट्टा पशु और नीलगाय फसलों का काफी नुकसान कर रहे हैं। उसी की रखवाली करने के लिए छांगुर यादव बुधवार को अपने खेत पर गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह सिक्स लाइन के बगल में बने सर्विस रोड पर बने पुल के नीचे वे मृत हालत मे मिले। सुबह शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची अहरौला थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार उनके सिर के पीछे गंभीर चोट लगी हुई है। संभावना जताई जा रही है पुल पर बैठने के दौरान नींद आने पर वह पुल से गिर गए। जिससे सिर के पीछे चोट लगी और उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें