फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख से वापस लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। जिला मुख्यालय से मुकदमे की तारीख से वापस लौट रहे युवक को सोमवार की देर शाम लगभग 7.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर रोका। कालर पकड़कर मारा और दो फायर किए जिसमें एक गोली युवक के दाहिने पैर की जांघ में लगी।
विज्ञापन

घायल युवक वसीम 30 पुत्र सैयाद अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुरगढ़ा गांव का निवासी है। उसने बताया कि तारीख देखकर वापस लौटते समय उसने पकङ़ी मोड़ पर दाढी बनवाया। वहीं से एक सुपर बाइक से दो लोग पीछा किए। कांटा वाली बाग के मोड़ पर पहुंचते ही उन लोगों ने उसे रोका। पहले मुकदमा न लड़ने की हिदायत दी फिर गोली मारी और काम हो गया कहते हुए दोनों उसी दिशा में फरार हो गए। सीएचसी अहरौला के चिकित्सा प्रभारी ङा. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें