फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठी महिला से चेन लूट कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना अंतर्गत सेमा बाजार में घर के बाहर बैठी महिला से बाइक सवार बदमाशों चेन लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दी गई है। सीओ सदर व जहानागंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी किया।
विज्ञापन

सेमा बाजार निवासी पारस यादव आर्मी में जवान है। उनकी मां मनभावती देवी मंगलवार की शाम घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो लोग मौके पर पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरा और वृद्ध महिला से किसी के घर का पता पूछा। वृद्धा ने जानकारी होने से इंकार किया। इसी दौरान उक्त युवक ने महिला के गले से सोने की चेन खींच लिया और बाइक पर सवार होकर चिरैयाकोट की ओर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को घटना से अवगत कराया। एसओ को भी सीयूजी नंबर पर घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद जहानागंज थाना पुलिस के अलावा सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल किया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस चेन छिनने वालों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें