पुरानी कोतवाली में दीपावली पर्व पर की गई सजावट।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। छोटी दिवाली पर घर, आंगन रोशन हो उठा। दिवाली के एक दिन पूर्व पड़ने वाले त्योहार पर लोगों ने अपने घरों, होटलों को रंग-बिरंगी झालरों ने सजा रखा था। बुधवार को नरक चतुर्दशी होने के कारण लोगों ने नाबदान पर दीपक जलाया।
ग्रामीण इलाकों में दिए और मोमबत्ती की धूम रही, तो शहरों में चाइनीज झालरों से भवन रोशन रहे। बुधवार को शहर से गांव तक लोग दिवाली की तैयारी में व्यस्त दिखे। दिवाली के ठीक एक दिन पहले पड़ने वाले पर्व को लोग मनाने से नहीं चूके। सुबह से साफ-सफाई में लोगों ने शाम होते ही घर, आंगन को दीपक जलाकर रोशन किया। शहर के प्रमुख भवनों को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। चाइनीज झालरों से सजे भवनों को लोग अपलक नजरों से निहारते रहे। पल-पल रंग बदलने वाले झालर जहां लोगों का मन प्रसन्न कर रहे थे, वहीं नाबदान पर दीपक जलाना नहीं भूले। हालांकि इस वर्ष शहर और ग्रामीण इलाकों में मोमबत्ती और सरसों के तेल के दिए की धूम रही। आलम यह रहा कि बुधवार को आकर्षक रोशनी में नहाएं भवन देखने को मिले। शाम होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। ऐसा लग रहा था जैसे धरती पर कहीं अंधेरा न बचा हो। वहीं रात को महिलाओं ने परिवार के सभी सदस्यों के भोजन करने के बाद यम का दीपक भी निकाला।
रोडवेज बस की प्रतिक्षा करते यात्री।-प्लान खबर की फोटो- फोटो : AZAMGARH