फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कैफी आजमी पर बनी फिल्म ने बेटे को दिलाया पुरस्कार, बाबा आजमी को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड

Mon, 23 Nov 2020 12:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
शबान और कैफी आजमी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी के बेटे बाबा आजमी को फिल्म मी-रक्सम के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। एवार्ड मिलने से उनके पैतृक गांव मेजवां में खुशी है। बाबा आजमी को यह पुरस्कार इंडियन फिल्म 2020 में आयरलैंड के डबलिन में मिला।

विज्ञापन


मी-रक्सम फिल्म 20 से 23 नवंबर 2020 को ऑनलाइन वर्चुअल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई थी। कैफी आजमी को समर्पित इस फिल्म को 190 देशों के लोगों ने देखा और सराहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका व शबाना आजमी के किरदार को कैफी आजमी के आवास की देखभाल करने वाले गोपाल शर्मा की बेटी अदिति शर्मा ने बखूबी निभाया है।

शबाना के भाई बाबा आजमी के निर्देशन में बनी फिल्म की अधिकतर शूटिंग मेजवां गांव में हुई है। इसका मुहूर्त तत्कालीन डीएम शिवाकांत द्विवेदी और उनकी पत्नी अर्चना ने फतेह मंजिल में स्व. कैफी आजमी के शताब्दी जयंती समारोह में किया था। मी-रक्सम के मुख्य किरदार गाजीपुर निवासी दानिश हुसैन और बेटी के रोल में 17 वर्षीया अदिति शर्मा हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पिता और पुत्री की यह कहानी काफी रोमांचक है। तमाम तरह के सामाजिक बंधनों के बावजूद बेटी समाज को नई दिशा दिखाने का काम करना चाहती है। शबाना आजमी ने बताया कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बाबा आजमी को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया है।

यह बाबा आजमी की सबसे बड़ी कामयाबी है। पिता की भूमिका निभाने वाले दानिश हुसैन ने फिल्म बाजार, धोबी घर, दिवाली लाइफ आदि फिल्मों में भी काम किया है। मां के किरदार में बेगम फारूख जाफर हैं। उन्होंने उमराव जान, स्वदेश आदि फिल्मों में काम किया। नसीरुद्दीन शाह ने भी इसमें बेहतरीन भूमिका निभाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें