लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव के समीप छोटी सरयू नदी में डूबे युवक का शव सातवें दिन ने बरामद हो गया। मृत युवक गत शनिवार की शाम छह बजे शौच के लिए गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर नदी के किनारे गया था। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया था।।
मसूरियापुर गांव निवासी हरी प्रसाद सिंह का पुत्र दीपेश सिंह (30) 18 सितंबर की शाम छह बजे गांव के उत्तर तरफ छोटी सरयू नदी के पास शौच करने के लिए गए थे। शौच कर नदी किनारे पहुंचा तभी पैर फिसलने से वह नदी में गिर गए और डूबने लगे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, राजस्व कर्मचारी भास्कर राय व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सुबह से ही तलाश जारी रहा पर पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने हाजीपुर पुलिया के पास जलकुंभी में फंसा शव देखा तो इसकी सूचना राजस्वकर्मी भास्कर राय व पुलिस को दी। मौके पर सभी लोग पहुंच गए। रौनापार प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। मसूरियापुर में जो युवक डूबा था वही युवक है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।