फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा को ठेले पर अस्पताल ले गया बालक

विज्ञापन
कंधरापुर के महाराजपुर में हाईवे पर ठेले पर अपने दादा को लेकर जाता बालक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। एक वायरल वीडियो स्वास्थ्य महकमे की व्यवस्थाओं की कलई खोल रही है। बीमार दादा को इलाज के लिए एक मासूम बालक ठेले पर लाद कर अस्पताल ले जा रहा है। उसे न तो एंबुलेंस की सुविधा मिली न ही पास के अस्पताल पर डॉक्टर ही मिले। समाजवादी युवजन सभा से जुड़े छात्र नेता ने वीडियो वायरल कर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर जम कर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो कंधरापुर थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव का है। गांव निवासी एक वृद्ध की तबीयत खराब है। अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था न होने पर वृद्धा का पोता ठेला पर दादा को सुला कर खुद ठेला खींचते हुए अस्पताल के लिए रवाना हुआ। पीएचसी सेहदा अनवरगंज पहुंचने पर वहां डॉक्टर नहीं मिले तो बालक परेशान हो उठा और फिर दूसरे अस्पताल के लिए ठेला लेकर खींचते हुए बढ़ चला। रास्ते में सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत यादव की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने वीडियो बना कर वायरल कर दिया और बयान जारी कर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर जम कर कटाक्ष किया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानकारी होने से इंकार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें