डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा चार का छात्र था और दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।