आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव स्थित बेसो नदी के पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक की मवेशी से टक्कर हो गई। गंभीररूप से घायल बाइक सवार शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि बरदह थानाक्षेत्र के सोनहरा गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश गौतम पुत्र बाबूराम बृहस्पतिवार की शाम को बाइक से घर जा रहा था। अभी वह बेलवाना गांव के निकट बेसों नदी पुलिया के पास पहुंचा ही था कि उसकी टक्कर एक मवेशी से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राकेश गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसे जौनपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर थाने पर पहुंचे और पिता बाबूराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्राम प्रधान आलोक राजभर की सूचना पर हल्का लेखपाल ने पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।