फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली में क्षेत्र में धर्मांतरण की सूचना काफी दिनों से आ रही थी। मंगलवार की रात करतालपुर (भंवरनाथ) निवासी एक व्यक्ति से धर्मांतरण को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर कर धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सरायमंदराज निवासी जित्तू सोनकर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वाराणसी निवासी एक व्यक्ति काफी दिनों से गांव में डेरा डाले हुए है और लोगों का धर्मांतरण करा रहा है। वह अनुसूचित जाति के लोगों के बीच बाइबिल व अन्य धार्मिक पुस्तकें बांट रहा है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और रामचंद्र पुत्र पतिराज निवासी बंधवा नाला हुकुलंज जिला वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। उसने बताया कि वाराणसी में वह कलवारी संस्था चलाता है।। उसे ईसाई धर्म के प्रचार-प्रचार के लिए पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें