फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार मार्टीनगंज का वाहन पिकअप से टकराया, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। गृहमंत्री अमित शाह की आजमबांध में आयोजित रैली में ड्यूटी करने जा रहे तहसीलदार मार्टीनगंज की गाड़ी पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में तहसीलदार समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मार्टीनगंज हेमंत बिंद की ड्यूटी गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी के कार्यक्रम में लगी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वे शनिवार की सुबह अपने सरकारी वाहन से अपने सहयोगी अर्दली विपिन, चालक उमाशंकर जायसवाल, लेखपाल बांकेलाल, दयाराम व चंदन सिंह के अलावा दो होमगार्ड के साथ कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे। अभी वे बरदह थाना अंतर्गत भगवानपुर के पास ही पहुंचे थे कि साइकिल सवार एक लड़की को बचाने के चक्कर में आजमगढ़ की तरफ से आ रही पिकअप से तहसीलदार के वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में तहसीलदार हेमंत बिंद, चालक उमाशंकर, अर्दली विपिन, लेखपाल बांकेलाल, दयाराम व चंदन सिंह घायल हो गए। पीछे बैठे दोनो होमगार्ड बाल-बाल बच गए है। सूचना पर चौकी प्रभारी ठेकमा माखन सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी ठेकमा भेजा। जहां सभी का इलाज चल रहा है। तहसीलदार को सिर व पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें