फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के फरमान के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जनता इंटर कालेज निजामाबाद में सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में बांह में कालीपट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षक विरोधी है, तथा राष्ट्र निर्माता कहे जाने वाले शिक्षक को बंधुआ मजदूर बनाने की साजिश कर रही है। शिक्षकों को सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक विद्यालय बुलाकर अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। दो पालियों में विद्यालय संचालित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस तुगलकी फरमान से शिक्षकों के साथ बच्चों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कांत सिंह, शौकत अली सिद्धकी, मदनलाल, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, गुलाब यादव, रामसुधार पासवान, गिरीश यादव, सत्येंद्र सिंह, अमरनाथ यादव, गणेश राम सोनकर, रहमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें