फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर निकाली गई 7500 मीटर साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की शृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान से 7500 मीटर साइकिल रैली निकाली गई। रैली को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह व एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

रैली सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर शिब्ली चौराहा, चौक, अग्रसेन चौराहा, चर्च चौराहा, ठंडी सड़क, शारदा चौराहा, रैदोपुर चौराहा व गांधी तिराहा होते हुए शहीद कुंवर सिंह स्मारक पार्क में समाप्त हुई। शहीद कुंवर सिंह स्मारक पार्क में साइकिल रैली पहुंचने के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं एसपी ट्रैफिक द्वारा संयुक्त रुप से तिरंगे रंग के 75 गुब्बारे उड़ाकर आयोजन का समापन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर नौ अगस्त से 16 अगस्त तक विभिन्न विभागों के समन्वय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अंतिम दिन था। उन्होंने बच्चों से कहा की आप अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश का अच्छा नागरिक बन कर देश की सेवा करें। देश के वीर शहीदों का सम्मान करें। इसके साथ ही शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान में शाम 6.30 बजे से शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलन एवं पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन बजाई गई। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ विकास कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें