फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 नवंबर को दो पालियों में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने अवगत कराया कि उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को दो सत्र में होना है। प्रथम पाली सुबह 10 से 12:30 बजे एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 से शाम पांच बजे तक जनपद में निर्धारित प्रथम पाली में 98 केंद्रों पर व द्वितीय पाली में 66 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, सचल दल प्रभारी एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक को परीक्षा केन्द्रवार तैनात करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने एवं शांति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने व परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए प्रति परीक्षा केंद्र एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक तथा प्रति सात से 10 केंद्रों पर सचल दल प्रभारी की तैनाती की गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सीआरओ जेपी सिंह, एसडीएम मार्टीनगंज अनिल चतुर्वेदी, एसडीएमन्यायिक) सगड़ी विशाल कुमार, एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता, एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद, एसडीएम मेंहनगर प्रेम चंद्र मौर्य, एसडीएम न्यायिक लालगंज विमल कुमार दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह, एसडीएम सदर जेआर चौधरी, एसडीएम लालगंज सुरेंद्रनाथ की तैनाती सचल दल प्रभारी के रूप में की गई है। उक्त के अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती आरक्षित के रूप में भी की गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 25 नवंबर की दोपहर 12 बजे जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में राहुल सांस्कृत्यायन प्रेक्षागृह, सिधारी में बैठक का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें