ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए निदेशक खेल उप्र द्वारा सांसद खेल स्पर्धा आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक होना था लेकिन अभी तक जनपद में ब्लाक और तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का ही आगाज नहीं हो सका है। ऐसे में क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग ऊहापोह में है कि प्रतियोगिता होगी या नहीं।
इस सांसद खेल स्पर्धा योजना में अंडर-17 के ओपेन वर्ग में बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित होनी है। जिसमें एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर0 400 मीटर, 800 मीटर और 300 मीटर, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, फुटबाल और वालीबाल की प्रतियोगिता कराई जानी है। इस प्रतियोगिता में 10 से 12 नवंबर तक बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग को स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना था। इस प्रतियोगिता पर आने वाले खर्च को बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग को वहन करना था। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सांसद केे अध्यक्ष औश्र सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ग्रामीण स्तर पर 13 से 17 नंवबर तक युवा कल्याण विभाग और 18 से 24 नवंबर तक युवा कल्याण विभाग को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करना था। इसके बाद 25 से 28 नंवबर तक तसहील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और युवा कल्याण विभाग को मिलकर करना है। वहीं 29 व 30 नवंबर को तहसील स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग को मिलकर करना है। लेकिन अब तक इन तहसील और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की बात छोड़िए स्कूल, ग्रामीण और ब्लाक स्तर पर ही प्रतियोगिता की शुरूआत नहीं हो सकी है।