फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक चंदन ने जीता राज्य स्तरीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय भैंसकुर के सहायक अध्यापक चंदन कुमार मानवधर्मी ने राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी की ओर से आयोजित काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन

चंदन लेखक, गीतकार, कवि के साथ अच्छे गायक भी हैं। उनकी हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी भाषा पर समान पकड़ है। उन्होंने बताया कि लेखन और गायन में उनकी बचपन से ही रुचि है। वे कक्षा सात से ही कविता लिख रहे हैं। उनकी रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में छपी हैं। पिछले वर्ष हिंदी दिवस पर आजमगढ़ डायट से प्रकाशित पत्रिका संप्राप्ति में उनकी रचना तू यहां अकेला नहीं है.. ने सबको मुग्ध कर दिया था। उनकी स्नेह अनुबंध, काव्य निर्झर, कोरोना काल, काव्य रश्मियां जैसी कई किताबें छप चुकी हैं। उन्हें कई साहित्यिक मंचों से सम्मानित किया जा चुका है और विभिन्न पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्हें साहित्यिक वेबसाइट साहित्य पीडिया की ओर से 2021 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में उन्हें द्वितीय पुरस्कार मिला था। चंदन अपनी सफलता का श्रेय तथागत बुद्ध जी की अनुकंपा को मानते हैं। मानववादी मूल्यों में विश्वास रखने के कारण वे बाबा साहब अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। अपनी सफलता में उन्होंने गुरु उत्तम चंद, माता पिता तथा मित्रों का विशेष योगदान माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें