फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे-नाइड कबड्डी प्रतियोगिता में तरौका ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
सगड़ी तहसील के गांगेपुर में हो रही डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के गांगेपुर में आयोजित डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को फाइनल फाइनल में तरौका ने बासुपार को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता की शुरूआत शनिवार को हुई थी।
विज्ञापन

गांगेपुर में आयोजित डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बनियापार व हैदराबाद के बीच खेला गया। उद्घाटन पूर्व प्रधान अरविंद पांडेय, रामशरण यादव, उधम सिंह राठौर, मालती सिंह आदि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच में बनियापार ने हैदराबाद को 29-25 से पराजित किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल तरौका और के एस इंटर कॉलेज बैदौली के बीच हुआ। जिसमें तरौका ने 30-16 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल बासुपार व तुरकौली के बीच हुआ। जिसमें बासुपार ने 29-12 से जीत दर्ज किया। फाइनल मुकाबला रविवार की सुबह तरौका व बासुपार के बीच खेला गया। जिसमें तरौका ने 29-12 से जीत दर्ज किया। विजेता टीम को 5100 तो उप विजेता को 2500 रुपये नकद ईनाम के साथ ही शील्ड भी दिया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रामशरण यादव, अरविंद पांडेय, मालती सिंह, उधम सिंह, राकेश सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें