फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कमाने गए युवक की संदिग्धावस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा किता प्रथम गांव का एक युवक राजस्थान में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को उसकी वहां अबूझ हाल में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव घर पहुंचा। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौबरार देवारा किता प्रथम गांव निवासी राकेश (27) अभी कुछ दिनों पूर्व ही रोजीरोटी के लिए राजस्थान प्रांत गया था। वहां वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार को राकेश की राजस्थान में ही संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और शनिवार को शव लेकर घर लौटे। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजस्थान में मृतक का पीएम नहीं हुआ था। परिजन शव लेकर महराजगंज थाने पहुंच गए और पीएम कराए जाने की मांग किया। जिस पर पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक एक पुत्री का पिता था। पत्नी व परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें