शिवाला घाट पर तमसा नदी तट पर देव दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में महक, हर्षिता व नलनी अपने-अपने ग्रुप में अव्वल रहीं। एसओ निजामाबाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
देव दीपावली पर्व पर शिवाला घाट पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित था। इसके साथ ही घाट पर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। तीन ग्रुपों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल ने ग्रुप ए में महक चौरसिया, ग्रुप बी में हर्षिता व ग्रुप सी में नलनी यादव के रंगोली को प्रथम पुरस्कार के लिए चिह्नित किया। मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष यादव व एसओ निजामाबाद यादवेंद्र पांडेय मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से बच्चों का उत्साह बढ़ता है। इस मौके पर प्रवीण सिंह, विजय सोनकर, प्रकाश चौरसिया, विजय चौरसिया, ओमप्रकाश गोंड, जेपी मद्धेशिया, हरेंद्र यादव, अनिल, अशोक, संजय सोनी समेत काफी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।