कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर आवाज बुलंद की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने कहा कि सरकार जब तक पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती है तब आंदोलन चलता रहेगा। महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारियों को प्रदत्त सुविधाओं में सरकार एक-एक कर कटौती करती जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर मुन्नू यादव, इफ्तेखार काशीपुरी, विजय कुमार सिंह, हरिहर सिंह, अनिल तिवारी, हरिहर सिंह, देवसी यादव, रमाकांत यादव आदि उपस्थित थे।