फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी राकेश यादव ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन का कार्य चल रहा है। मंगलवार को जहां छह लोगों ने आठ नामांकन पत्र खरीदे थे वहीं बुधवार को इस चुनाव के लिए कुल पांच लोगों ने नौ सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। बुधवार को सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव गुड्डू ने अकेले नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए पहले दिन मंगलवार को जहां छह प्रत्याशियों ने आठ सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। वहीं बुधवार को पांच लोगों ने नौ सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। सिर्फ सपा के प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं नामांकन पत्र खरीदने वालों की बात करें तो भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। वहीं भाजपा से अतरौलिया विधानसभा सीट से टिकट की मांग करने वाले डॉ. मनीष त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। इनके अलावा मऊ जनपद में मो. असलम जमाल ने एक सेट, कांग्रेस प्रत्याशी रन बहादुर ने एक सेट, डॉ. रजनी त्रिपाठी ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमा गहमी देखने को मिली। कलेक्ट्रेट जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें