सगड़ी। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा गरीब क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर एक सिपाही पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उसने यह भी बताया कि सिपाही के साथ भागी पत्नी घर से लाखों की नकदी व जेवरात भी साथ ले गई है।
युवक ने तहरीर में कहा है कि वह जीयनपुर बाजार में किराये पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। जीयनपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही भी रहता था। कुछ दिनों पूर्व वह किसी काम से बाहर चला गया। लौट कर आया तो पत्नी गायब थी। उसके नंबर पर फोन किया तो पता चला कि वह सिपाही के साथ फरार हो गई है। उसने बताया कि सिपाही के साथ भागी पत्नी अपने साथ जेवरात व नकदी भी लेकर फरार हुई है। वहीं इस बाबात जब एसएचओ दिनेश कुमार यादव ने पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। इसकी पहले से शादी हुई है, जिससे बच्चे भी हैं। दूसरी महिला के साथ जीयनपुर में रहा था। किसी सिपाही पर उसने उस औरत को भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।