फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहुल कस्बे में पसरा रहा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
माहुल में जहरीली शराब कांड पीड़ितों के घरों में नहीं जले चुल्हे। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जहरीली शराब कांड में करने वालों की संख्या 14 हो चुकी है। इसमें माहुल कस्बे के सात लोग शामिल हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। पीडि़त परिवारों के साथ ही ज्यादातर घरों में चूल्हे नहीं चले। जहरीली शराब कांड में माहुल कस्बा निवासी शमीम पुत्र रफीक, राजाराम पुत्र फूलचंद की मंगलवार को मौत हो गई। सोमवार को माहुल कस्बे के फेंकू, झब्बू, रामकरन, अच्छे लाल, सतिराम की मौत हुई थी।
विज्ञापन

बेसहारा हो गए बच्चे
आजमगढ़। जहरीली शराब से माहुल कस्बे के कुरैश मुहल्ला निवासी शमीम (40) की भी मंगलवार को मौत हो गई। शमीम के दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी शबाना की पहले ही मौत हो चुकी है। अब शमीम की भी मौत हो जाने से 14 वर्षीय समीर, 12 वर्षीय अरीबा व सात वर्षीय अयान बेसहारा हो गए। अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र निवासी संतोष (40) की भी मंगलवार की भोर में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। तीन साल पूर्व संतोष की पत्नी अनारा की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने 16 वर्षीय पुत्र सार्जन के साथ पवई थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित रिश्तेदारी में रहता था। तीन साल पूर्व मां और अब जहरीली शराब से पिता की मौत के बाद सार्जन बेसहारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें