फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के बाद शव पहुंचते ही लगाया जाम, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत माहुल में शराबकांड में मृत दो लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दोपहर तीन बजे कस्बे में पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो उठे। मुआवजे और शराब कारोबारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने जाम समाप्त कराया। जहरीली शराब कांड में सोमवार को 10 लोगों की मौत हुई थी। इसमें माहुल निवासी 60 वर्षीय रामकरन और 50 वर्षीय झब्बू का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। दोनों के शव कस्बे में पहुंचते ही एक बार फिर परिजन और नगरवासी आक्रोशित हो उठे। लोगों ने माहुल-अंबारी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जाम समाप्त करवा पाई। इसके बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें