फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात साल की बच्ची से 10 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म, बच्चा हिरासत में, दोनों को मेडिकल के लिए भेजा

Mon, 09 Aug 2021 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में यह मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है। साथ ही बच्चा पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र की सात साल की बच्ची के साथ 10 वर्षीय बच्चे द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। गांव का ही 10 वर्षीय बच्चा उसे बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति के पक्के शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।

इस पर बच्ची के चाचा ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया। सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। रविवार को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही पीड़िता व आरोपी दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ (सगड़ी) महेंद्र शुक्ला ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी बालक पुलिस हिरासत में है। दोनों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें