फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस पलटी, चार छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर थाना क्षेत्र के पांडेपार गांव के पास शारदा सहायक नहर पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे नायक नेशनल करमड़ी गड़ेरुआ स्कूल की एक बस पलट गई। इस वाकये में चार बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करमड़ी गड़ेरूआ में नायक नेशनल स्कूल की बस गांव की पगडंडियों पर चलते हुए बच्चों को लेकर प्रतिदिन स्कूल जाती है और फिर छुट्टी के बाद बच्चों को उसी रास्ते से होकर लेकर उन्हें घर तक छोड़ती है। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस पांडेपार गांव के पास पहुंची अचानक पलट गई है। उस समय बस में 20 स्कूली बच्चे सवार थे। इस घटना में महिमा उम्र सात वर्ष कक्षा एक, विशाल उम्र 10 वर्ष कक्षा तीन निवासी ग्राम सतना बलुआ, अनुपम उम्र 15 वर्ष कक्षा आठ निवासी ग्राम भागलपुर, आयुष उम्र 12 वर्ष कक्षा सात का छात्र निवासी ग्राम पारनकुंडा घायल हो गए। घटना के बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। घटना का कारण एक दूसरे स्कूल की बस जो पुल के ऊपर से नीचे आ रही थी उसने नायक नेशनल वाली बस को पास नहीं दिया। जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें