जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर साक्षी को मिठाई खिलाते माता-पिता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार शीर्ष दस स्थानों में बालकों का बोलबाला रहा है हालांकि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल की साक्षी शुक्ला ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रही हैं। दूसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय के आयुष सिंह, सुप्रिया श्रीवास्तव और नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल लालगंज की सारिका राय हैं, जिन्हें 97.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर 97 प्रतिशत के साथ सेंट जेवियर्स के आदित्य कुमार हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते पिछली पर जहां आधी-अधूरी परीक्षा हुई थी तो इस बार पूरी परीक्षा ही स्थगित कर दी गई और बोर्ड ने इस बार प्री-बोर्ड व स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कराए गए टेस्ट आदि के आधार पर ही परिणाम घोषित किए है। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने जिले की टॉप टेन सूची जारी किया। जिसमें इस बार भी बालकों का बोलबाला रहा। लेकिन पहले स्थान पर छात्रा ने कब्जा जमाया है। सेंट जेवियर्स की साक्षी शुक्ला 97.8 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स की सुप्रिया श्रीवासतव, आयूष व नूरजहा चिल्ड्रेन स्कूल लालगंज की सारिका राय 97.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स के ही आदित्य कुमार ने 97 प्रतिशत अंक के साथ कब्जा जमाया। चौथे स्थान पर सेंट जेवियर्स के ही दो छात्र चंद्रदेव सिंह व हर्ष यादव रहे। इन्हे 96.8 प्रतिशत अंक मिले है। टॉपटेन का पांचवे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव व चिल्ड्रेन के राजकमल सिंह 96.6 प्रतिशत तथा छठे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के हर्षित गौड व चिल्ड्रेन की अर्पिता सिंह 96.4 प्रतिशत रहे। सातवे स्थान पर सेंट जेवियर्स एलवल की जानहवी राय, एपीएस के आदित्य वर्मा व न्यू कैंब्रिज फूलपुर के विभव ने कब्जा जमाया। इन्हें 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। आठवें स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के अजय यादव व हर्षिता सिंह ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ कब्जा जमाया। नवें स्थान पर 95.8 प्रतिशत अंक के साथ चार बच्चे रहे। जिसमें सेंट जेवियर्स की सलोनी गुप्ता, देव सिंह, सीपीएस की स्नेहा चतुर्वेदी व केंद्रीय विद्यालय के अरूणेश सिंह शामिल है। दसवें स्थान पर 95.6 प्रतिशत अंक के साथ केंद्रीय विद्यालय के शुभम, चिल्ड्रेन के आशीष सिंह, जीडी ग्लोबल की खुशबू गुप्ता व शुभांगी सिंह ने स्थान बनाया। जिला कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त कुल 55 विद्यालय है। जिसमें 12वीं की मान्यता वाले विद्यालयों की संख्या 26 है। इस बार की परीक्षा के लिए कुल 4433 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा परिणाम आने के बाद सर्वोदय पब्लिक स्कूल में खुशी का इजहार करती छात्राएं।- फोटो : AZAMGARH