फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में साहब लाल, दौड़ में अंजली ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग द्वारा मिर्जापुर खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुुधवार को बिरादर ग्राम सभा में हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता में साहब लाल प्रथम, श्रवण द्वितीय, 63 किलो में बृजेश प्रथम तो सनोज दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 54 किलो में गोलू प्रथम तो विश्वजीत को दूसरा स्थान मिला। इसके साथ ही दो सौ मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम तो दूसरे पर प्रीति रही। पंद्रह सौ मीटर में पहले स्थान पर अजीत यादव, दूसरे पर महेश रहे। 800 मीटर में महेश प्रथम, अनुज को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ता है। ग्रामीणांचलों से निकली प्रतिभाएं देश का नाम रोशन करती हैं। बीओ रोहित यादव की देख-रेख में बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ कुश्ती, कबड्डी, बालीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से अनिल यादव, पूर्व प्रमुख बलवंत यादव, कुन्नू यादव, कन्हैया यादव, प्रमोद यादव, अरविंद यादव, अशोक यादव, शंकर यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें