जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आदेश में कहा है कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कुंटू के सहयोगी रिजवान की अपराध के जरिये अर्जित की गई 65 लाख की संपत्ति चिह्नित की है। रिजवान निवासी समुद्रपुर गांव, कोतवाली जीयनपुर ने अपराध की कमाई से 16 अगस्त 2018 को अमिलो में जमीन खरीदी थी।
इस भूमि का वर्तमान में बाजार मूल्य 65 लाख रुपये है। जीयनपुर पुलिस की आख्या व एसपी की संस्तुति पर रिजवान की 139.75 एयर भूमि को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। एसडीएम सदर को इस संपत्ति का प्रशासन नियुक्त किया है।