जनपद के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक द्वारा बुधवार की देर रता कलेक्ट्रेट सभागार में जूम एप से 15 से 18 वर्ष किशोरों को कराए जा रहे वैक्सीनेशन की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाने का निर्देश दिया।
बैठक में कोविड प्रभारी डा. एके सिंह ने बताया कि 15 से 18 वर्ष तक किशोरों टीकाकरण का लक्ष्य 321601 निर्धारित है, बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक 106896 वैक्सीनेशन कराया गया। जनपद का प्रदेश में 15वां स्थान है। मुबारकपुर, फूलपुर में 15 से 18 वर्ष तक के टीकाकरण का प्रतिशत कम पाए जाने पर नोडल अधिकारी ने एमओआईसी को लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सीडीओ और डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र एवं एडीएम प्रशासन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को शहरी क्षेत्र में संचालित निगरानी समितियों की मानिटरिंग कराने के निर्देश दिए। पूर्व में जो सर्दी, जुखाम, बुखार का सर्वे हुआ था, उसकी सूची निगरानी समितियों को उपलब्ध करा दें। एसीएमओ डा. संजय ने बताया कि 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को 10 फरवरी से बूस्टर डोज लगाया जाना है, जिसका लक्ष्य 91250 निर्धारित है। कोविड प्रभारी डा. एके सिंह ने बताया कि कुल एक्टिव केस 149 हैं, एक्टिव केस के अनुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन नहीं बने हैं। नोडल अधिकारी ने कोविड प्रभारी को निर्देश दिए कि समस्त तहसीलों के एसडीएम को तहसीलवार एक्टिव केस की सूची उपलब्ध करा दें एवं समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि कल तक एक्टिव केस के अनुसार माइक्रो कंटेंनमेंट जोन को सक्रिय करें और एक्टिव का प्रमाण पत्र दें। इस मौके पर डीएम अमृत त्रिपाठी, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएमआजाद भगत सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीआईओएस डा. वीके शर्मा, कोविड प्रभारी डा. एके सिंह, एसीएमओ डॉ संजय आदि उपस्थित थे।