फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टेली मेडिसिन’ सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त किया जा रहा है। अस्पताल की भीड़ भाड़ से लोगो को बचाने के लिए सीएमओ द्वारा टेली मेडिसिन सेवा को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। ताकि लोग घर बैठे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन

सीएमओ डा. आई एन तिवारी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवा जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जनपदवासियों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) विपिन पाठक ने बताया कि जनपदवासी अब स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी के लिए टेली मेडिसिन ले सकते हैं। मरीजों एवं उनके परिजनों को ‘‘टेलीमेडिसिन’’ के जरिए चिकित्सीय सलाह देने के लिए चिकित्सकों की उनकी विशेषज्ञता के अनुसार टीम गठित की गयी है। चिकित्सक दूरभाष पर सुबह नौ बजे शाम चार बजे तक परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन नंबरों पर संपर्क कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ले सकता है।
विज्ञापन

चिकित्सक का नाम विभाग मोबाइल
डॉ सतीश चन्द्र कनौजिया जनरल सर्जरी 9005718638
डॉ आरआर श्रीवास्तव जनरल मेडिसिन 9336531337
डॉ एसके विमल बाल्य रोग 9455910130
डॉ जेपी श्रीवास्तव नेत्र विभाग 7388029710
डॉ आशुतोष कुमार सिंह नाक,कान गला विभाग 8604090633
डॉ पूनम कुमारी चर्म रोग 9335124486
डॉ शिवआरती यादव दन्त रोग 9454838494
डॉ राकेश कुमार आर्थो सर्जन 8218723335
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें