फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में लगभग 400 आंगनबाड़ी कायकत्रियों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लंबे समय से रिक्त चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए शासन की ओर से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। जनपद में 392 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से रिक्त पदों के संबंध में सूचना जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के माध्यम से कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण सहित अनेक कार्य कराए जाते हैं। जनपद में काफी दिनों से 392 पद रिक्त चल रहे हैं, लेकिन अब इनकी संख्या और बढ़ सकती है। काफी लंबे समय से नियुक्ति न होने के कारण यह पद भरे नहीं जा सके थे। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित होने वाले कार्य कई गांवों में बाधित हो रहे थे। यह सिर्फ अपने जनपद में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रहा था। इसे देखते हुए शासन ने अब इन रिक्त पदों पर नियुक्ति की मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें