फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के चलते गिरा कच्चा मकान, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
मार्टीनगंज के देहदुआरमें बारिश से गिरा रिहायसी कच्चा मकान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के देहदुआर गांव में रविवार की रात हो रही बरसात के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दब कर मां-बेटी घायल हो गईं। एक मवेशी की दब कर मौत भी हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटा कर मां-बेटी को बाहर निकला।
विज्ञापन

सभाजीत की पत्नी रेशमा (35) रविवार की रात अपनी सात साल की पुत्री दिव्यांशी के साथ कच्चे मकान में सो रही थी। मकान के एक हिस्से में गाय व बछड़ा बंधे थे। रात लगभग ढाई बजे अचानक ही मकान बरसात के चलते गिर गया। रेशमा व उसकी पुत्री दिव्यांशी के अलावा गाय व बछड़ा मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उनको मलबे से बाहर निकाला। रेशमा को गंभीर चोटें आई हैं। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को प्रथमिक इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। बछड़े की मलबे में दब कर मौत हो गई। गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया है। घटना की सूचना एसडीएम मार्टीनगंज को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें