फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद पुलिस द्वारा पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से अभियान की शुरूआत हुई। इसके बाद रोडवेज, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल आदि में भी संदिग्धों की तलाश की गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर पुलिस कर्मियों के साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी चेकिंग में शामिल रही। संदिग्धों की तलाश के साथ ही लोगों के सामानों आदि की भी जांच पड़ताल किया गया। होटल, शॉपिंग मॉल में भी पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच की। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चला कर चेकिंग किया जा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग टीम में सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय के अलावा शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें