फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला की प्रस्तुति से लोगों का मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रविवार की रात को नगर स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद एलिट शाखा का दायित्व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान परिषद की महिला सदस्यों ने रासलीला की प्रस्तुति दी। वहीं यशोदा और कृष्ण संवाद प्रतियोगिता ने सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

समारोह में एलिट शाखा के लोगों को प्रांतीय अध्यक्ष मुकुल शाह ने शपथ ग्रहण कराया। नए सदस्यों का शपथ ग्रहण प्रांतीय सचिव रविप्रकाश जायसवाल ने कराया। शाखा के प्रमुख प्रकल्प के दायित्वधारियों को शपथ शाखा अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने दिलाया। शाखा के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने अपने शाखा के सभी सदस्यों की सराहना की एवं प्रमुख प्रकल्प के दायित्वधारियों द्वारा आगामी कई सामाजिक कार्यों को कराने का आश्वासन भी दिया। महिला संयोजिका शिखा अग्रवाल ने पूरे वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपने शाखा के महिला सदस्यों द्वारा यशोदा एवं कृष्ण का संवाद प्रतियोगिता, रासलीला एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम की प्रस्तुति की। प्रतियोगिता में प्रथम रही पूजा अग्रवाल एवं सलील गर्ग को सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें